आगरा (उ.प्र.) दुर्गादास जयंती की कुछ झलकियां ! "दुर्गादास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की उठी मांग"
राठौर समाज आगरा@रूपेंद्र राठौर@ उत्तरप्रदेश के आगरा में वीर दुर्गादास राठौर जयन्ती बड़े ही हर्षोल्लास ओर धूम धाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत वीर दुर्गादास जी के चित्र पर माल्यार्पण व दिप प्रज्जवलन के साथ हुई। वीर दुर्गादास जयंती पर क्षेत्र में शोभा यात्रा भी निकली गई,शोभायात्रा तुलसी चबूतरा, तांगा अड्डा, दखिनाइ गेट, नंदा बाजार, पाक टोला, श्यामलाल मार्ग होती हुई पुरानी मंडी चौराहा पहुंची। यहां उनकी प्रतिमा के समीप स्मृति संध्या एवं संगोष्ठी हुई । शोभा यात्रा में लगभग 36 झांकियो ने समाजबंधुओं को मंत्रमुग्ध किया। राठौर -साहू युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने वीर दुर्गादास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।ताजगंज स्थित राठौर मंदिर परिसर में हुए सामाजिक सम्मेलन में वीर दुर्गादास के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।मुख्य वक्ता राजेन्द्र सिंह राठौर ने वीर दुर्गादास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग की। प्रतापगढ़ सदर के विधायक संगम लाल गुप्ता साहू ने कहा कि राष्ट्रवीर की जीवन गाथा से हमे देशप्रम की भावना मिलती है। इस मौके पर प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 5 से 6 हजार समजबंधुओ ने भाग लिया। आयोजन में आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष राठौर, विधायक राजेश राठौर, शिव कुमार राठौर, कैलाशचंद्र साहू, रघुवीर सिह राठौर, रमेश गुप्ता साहू, लक्ष्मी देवी राठौर, बबिता साहू, डॉ संगीता राठौर आदि उपस्थिथ थे।
रूपेंद्र राठौर (ताज मंडल प्रभारी आगरा)
88680 52050
रूपेंद्र राठौर (ताज मंडल प्रभारी आगरा)
88680 52050
