Header Ads

जोबट जिला अलीराजपुर क्षत्रीय राठौड समाज का विर दुर्गा दास राठौड़ जयंती महोत्सव समापन समारोह संपन्न !

राठौर समाज जोबट जिला-अलीराजपुर (म.प्र.)@ओमप्रकाश राठौर@ आज विश्व में चारों ओर भारत एवं भारतीय संस्कृति की चर्चा हो रही है एक समय था जब भारतीय संस्कृति को विदेशों में हिकारत की नजरों से देखते थे, यदि वहां की कोई महिला पाश्चात परिधान जैसे जीन्स टीशर्ट या छोटे कपड़े पहन कर निकलती थी तो उन्हें धनाढ्य ऊंचा माना जाता था, लेकिन अब विदेशों में भी हवा का रूप बदलता जा रहा है यदि अब कोई महिला भारतीय परिधान में नजर आती है तो उसे उच्च कुलीन समझते हुए सम्मान की नज़रों से देखा जाता है,यह भारतीय संस्कृति  का ही कमाल है ! उक्त विचार स्थानीय कृषि उपज मंडी में आयोजित वीर दुर्गादास जयंती महोत्सव के कार्यक्रम के समापन के दौरान मुख्य अतिथि संस्कार भारती जिला धार की संयोजक श्रीमती अमृता जी भावसार ने कहीं  आगे उन्होंने कहा कि सामाजिक उन्नति के लिए सच्ची संवेदना सहानुभूति सहनशीलता समर्पण की आवश्यकता होती है, मैं देख रही हूं है कि यहां वह सब कुछ है महिलाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि मैं यह भी देख रही हूं कि जोबट की नगर में राठौर समाज की महिलाएं भी सामाजिक उत्थान के कार्यक्रम में अग्रणी है और जिस समाज की महिलाएं जागरुक हो उस समाज का उत्थान कोई नहीं रोक सकता ! इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि  क्षेत्रीय विधायक माधौवसिंह डावर ने कहा कि जोबट का राठौर समाज अपने जन हितेषी कार्यों में अनुशासन के कारण पहचाना जाता है जिस समाज में सेवा, समर्पण, त्याग  एवं निष्ठा के भाव होते हैं वह समाज तेजी से तरक्की करता है और यही कारण है कि राठौड़ समाज तेजी से तरक्की की और अग्रसर है तथा इस मे मैं भी आपके साथ हूं,  मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि आपके समाज को जब जब भी आवश्यकता होगी उसकी पूर्ति में करुंगा!  राठौर समाज अध्यक्ष महेश राठौर एवं दुर्गादास जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष कपिल राठौड़ शोभाराम राठौड़ इत्यादि ने अपनी अपनी बात कही ।

विशाल चल समारोह निकाला गया
विर  दुर्गादास राठौड़ की 379 वीं जयंती के मौके पर  क्षत्रिय राठौड़ समाज जोबट द्वारा 13 अगस्त को विशाल  रैली एवं चल समारोह निकला जिसमें संत शिरोमणि वीर दुर्गादास जी राठौड़ के चित्र की झाँकी वाहन पर व समाज के हजारों समाजबन्धु शामिल होकर अपने गौरव के प्रति आदरांजलि दी।  श्री खेडापति हनुमान  जी के मंदिर से रैली  विशाल रूप लेकर  आजाद चौराहापर  शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्याअर्पण कर गाँधीचौक,से कृष्ण मंदिर चौराहे पर  पुष्प बर्षा द्वारा संजय टवली, गजेन्दर राठौड़, बालकृष्ण राठौड, ओमप्रकाश राठौड़ आदी द्वारा स्वागत कीया गया व कृषि उपज मंडी पर रैली का समापन हुआ ?

रैली का जगह-जगह  किया गया स्वागत। 
कार्यक्रम का प्रारंभ विर दुर्गादास जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन माल्यार्पण तथा मंचासीन अतिथियों के स्वागत से हुआ।वरिष्ठ जनों  रमेश नारायण राठौड़ व श्रीमती निर्मला देवी मदनलाल राठौड़ का सम्मान, नेत्रदानीयो  के परिवारों का सम्मान ,रक्तदानीयो का सम्मान ,शिक्षा क्षेत्र मे उच्चतम अंक का प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान,लालडी लक्ष्मी का सम्मान  प्रमुख रूप से कीया गया।अतिथियों का स्वागत महेश राठोर, ओमप्रकाश धन्नालाल  रामचंद्र राठौड़ लोकेंद्र राठौड़ आशीष कुमार प्रमोद कपील्र राठौड़ चन्द्रशेखर टवली देवचद रामलाल संजय टवली सुरेश राठौड़ फौजमल बालकृष्ण मनोज महेन्द्र जयन्ती लाल राजेन्द्र टवली विक्रम जगदीश अमृत जितेंद्र आषीश योगेन्द्र हरीप्रसाद मोना महेन्द्र संजय  संनतोष सत्यनारायण,श्रीमती श्वेता महेंद्र पुष्पाजली संगीता राठौड़।

श्रीमती ललिता  राठौड एवं  पुष्पा राठौड़ ने अतीथीयो को प्रतिक चिन्ह भेंट किए । स्वागत गीत श्रीमती किरण राठौड़, श्रीमती स्वाति कृष्णा राठौड़, और श्रीमती रेखा राजेश राठौर ने गाया ।संचालन ओमप्रकाश राठौड़, राजेन्द्र कौदे, संगीता महेश ने कीया ....! आभार जयंती लाल राठौड ने माना ।

सुचना

सूचना !

समाज बंधुओं नमस्कार,                   बड़े ही हर्ष और प्रसन्नता के साथ सभी समाज बंधुओं को सूचित किया जाता है, कि आप सभी के आशीर्वाद और स...

Powered by Blogger.