Header Ads

सूचना !

समाज बंधुओं नमस्कार, 
                बड़े ही हर्ष और प्रसन्नता के साथ सभी समाज बंधुओं को सूचित किया जाता है, कि आप सभी के आशीर्वाद और स्नेह से आज "राठौर समाज ऐप भारत" सामाजिक सूचनाओं के एक राष्ट्रीय मंच की और अग्रसर है। आज "राठौर समाज ऐप भारत" को देशव्यापी पहचान मिल रही है, जहां भारत के कई राज्यों जैसे उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात से कई समाज बंधुओं से हमें वाट्सएप्प द्वारा बधाई संदेश भी प्राप्त हुए हैं। इसी तरह इन राज्यों के कई प्रमुख जिलों जैसे नीमच, मंदसौर, उज्जैन, इंदौर, खंडवा, शाजापुर, आगरा, सूरत, उदयपुर आदी से कई समाजबंधु "राठौर समाज ऐप भारत" से जुड़े हैं और सूचनाओं व जानकारियों का आदान प्रदान कर रहें हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए हम सभी समाज बंधुओं का आभार प्रकट करते हैं और भविष्य में इसी तरह समाज को एक नई दिशा देने के लिए सभी युवा साथियों का आह्वान भी करते हैं।

समाज के सभी सम्मानीय बंधु जो हमसे जुड़ना चाहते हो या जो अपने जिले की कार्यकारिणी में किसी पद पर हो, सभी समाजबंधुओं से हमारा आग्रह है कि अपने क्षेत्र की समाज संबंधित जानकारियां, बॉयोडाटा, कार्यक्रम, उठावना, समाचार, शुभ संदेश, अपने विचार हमे 8770214216 पर वाट्सएप्प करें।

आप सभी के आशीर्वाद एवं स्नेह के साथ....
राठौर समाज ऐप भारत!
जय वीर दुर्गादास
Rathore Samaj

सुचना

सूचना !

समाज बंधुओं नमस्कार,                   बड़े ही हर्ष और प्रसन्नता के साथ सभी समाज बंधुओं को सूचित किया जाता है, कि आप सभी के आशीर्वाद और स...

Powered by Blogger.