Header Ads

वीर दुर्गादास जयंती उत्सव 13 अगस्त महागढ़ जिला नीमच (म.प्र.) की झलकियां!

राठौर समाज महागड@ प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी "राठौर युवा संगठन महागढ़" द्वारा वीर दुर्गादास राठौर की 379वीं जयंती मनाई गई। वीर दुर्गादासजी राठौर के चित्र पर माल्यापरण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके पश्यात मुख्य अतिथि के रूप मुकेश जी राठौर जलिनेर, मुकेश जी राठौर भरभड़िया, पवनजी राठौर भरभड़िया का अतिथि के रूप में डॉ. बद्रीलालजी राठौर ,जगदीशचंद जी बारोड़, मनीष जी राठौर देवरी खवासा व गुलाबचंद बारोड़ द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में पंकजजी आर्मीया भादवामाता द्वारा वीर दुर्गादासजी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में सेवा सम्मान के रूप में भारतीय सेना और पुलिस जवानो के सम्मान में धर्मपाल राठौर महागढ़ (CRPF), विक्रम बारोड़ महागढ़ (CRPF) ,सुनील बारोड़ महागढ (भारतीय आर्मी) , गोविन्द राठौर सावन (CRPF) पंकज राठौर  (M.P. पुलिस) को सेवा सम्मान के तहत वीर दुर्गादास राठौर समिति द्वारा सम्मानित किया गया। तत्पश्यात वीर दुर्गादासजी के भजनों पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संचालन करता के रूप में मोहित राठौर जवासा उपस्थित थे।यह जानकारी गुलाबचंद्र बारोड़ (जिला राठौर युवा संगठन नीमच) ,जगदीशचंद बारोड अद्यापक (वीर दुर्गादास राठौर उत्सव समिति महागढ़) ने दी।

सुचना

सूचना !

समाज बंधुओं नमस्कार,                   बड़े ही हर्ष और प्रसन्नता के साथ सभी समाज बंधुओं को सूचित किया जाता है, कि आप सभी के आशीर्वाद और स...

Powered by Blogger.