Header Ads

जालौन में अखिल भारतीय राठौर महासभा की जिला कार्य कारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न|


राठौर समाज कोंच (जालौन) @ रविवार को उरई रोड स्थित होटल आशीर्वाद में अखिल भारतीय राठौर महासभा की नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया सर्व प्रथम मंचस्थ अतिथियों द्वारा समाज के चिंतक और धरोहर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर के चित्र पर पूजन अर्चन कर पुष्प अर्पित किये गए और नमन किया इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय राठौर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र राठौर (शिकोहाबाद)बिशिष्ट अतिथि कोंच माधौगढ़ के बिधायक मूल चंद्र निरंजन समाजबादी पार्टी के नेता राजा केशबेन्द्र सिंह जू देव रामपुरा भा ज पा नेता पूर्व कस्टम कमिश्नर चौ.शम्भूदयाल राठौर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राठौर ललितपुर राठौर महासभा के राष्ट्रीय मंत्री अरबिंद राठौर कालपी महासभा के प्रदेश मंत्री अंशुल राठौर अलीगढ महासभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष आलोक राठौर कानपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि माधौगढ़ अरबिंद राठौर कांग्रेसी नेता डा ब्रज मोहन राठौर रघुवीर राठौर और महिला सभा की अध्यक्ष मीरा राठौर मंचस्थ रहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय राठौर महासभा के राष्ट्रीय प्रबक्ता अभय नारायण राठौर ने की मंचस्थ अतिथियों का कार्यक्रम के आयोजक डा.भगवान् सिंह राठौर बसीठ प्रदेश मंत्री महासभा उत्तर प्रदेश और रोहित राठौर पत्रकार प्रबक्ता महासभा उत्तर प्रदेश महासभा जालौन के जिलाध्यक्ष राम नरेश राठौर जिला मंत्री धर्मेन्द्र राठौर जिला कोषाध्यक्ष राम मोहन राठौर डा अरबिंद राठौर धर्मेन्द्र राठौर एल आई सी *जिला मीडिया प्रभारी मनीष राठौर जगनपुरा* महासभा के पदाधिकारी महेंद्र राठौर क्योलारी जिला प्रबक्ता इंद्रजीत राठौर एडवोकेट आदि ने मंचस्थ अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया इसके बाद नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि द्वारा शपथ ग्रहण करायी गयी और सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर हौंसला अफजाई की गयी! 
कार्यक्रम को सबोधित करते हुये मुख्य अतिथि दिनेश चंद्र ने कहा कि नई कार्यकारिणी को मेरी तरफ से शुभकामनायें और बधाई देता हूँ आज यहां आकर में गौरान्वित महसूस कर रहा हूँ कि कार्यकारिणी में सव युवा लोग है और समाज के लिये अच्छे काम करेंगे जिससे समाज बिकास की तरफ बढ़ेगा उन्होंने कहा कि आज हमारा समाज किसी से कम नहीं है जरुरत है तो शिक्षा और बिकास की अगर समाज शिक्षित होगा तो उसे आगे बढ़ने से कोई रोकने बाला नहीं है बिशिष्ट अतिथि माधौगढ़ के भा ज पा बिधायक मूल चंद्र निरंजन ने कहा कि हमारी सरकारें सब साथ सबका बिकास को लेकर काम कर रहीं है उन्होंने कहा कि समाज में फैली तमाम कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करें राठौर समाज की तारीफ करते हुये उन्होंने कहा कि इस समाज ने मुझे तन मन धन से चुनाव में जो सहयोग किया है उसके लिये हम समाज जा ऋणी हूँ और मेरी जब भी जहाँ भी जरुरत पड़े हम सदैव तत्पर रहूँगा और समाज के लिये कोई धर्मशाला या कोई भी काम हो हमें बताएं। स पा नेता राजा केशबेन्द्र सिंह जू देव ने कहा कि समाज के लिये एक जुटता बहुत जरुरी है भा ज पा नेता चौ शम्भू दयाल ने कहा कि देश में।प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्र शेखर राठौर राष्ट्रीय मंत्री अरबिंद राठौर प्रदेश मंत्री अंशुल राठौर प्रदेश कोषाध्यक्ष आलोक राठौर ब्लाक प्रमुख माधौगढ़ अरबिंद राठौर आदि ने अपने अपने समाज के हित में और बिकास में बिचार रखे कार्यक्रम के आयोजक मंडल की ओर से आये हुये अतिथियों सभासदों और पत्रकारों का सम्मान किया गया इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के सभासद छोटू टाइगर अरबिंद खटीक मुबारक कुरैशी सुशील रजक नसीम निहारिया नरेंद्र ठेकेदार मुकेश राठौर कैलाष नारायण क्योलारी बिकास राठौर अरबिंद राठौर उरई रबि राठौर कालपी डा सुशील राठौर क्योलारी टिंकल राठौर पवन प्रधान छोना राजू कूड़ा रामबाबू हरदोई अध्यापक अरबिंद राठौर राजीब कन्हरी ओमप्रकाश दवकाई डा राहुल राठौर इंगुई डा संजय राठौर माधौगढ़ लोकेन्द्र सिंह रामपुरा रवि राठौर उरई जय प्रकाश राठौर जगराम राठौर प्रधान आलमपुर जगेस्वर भेंड़ श्रीराम उरई राघवेंद्र बंगरा सेलू उरई श्यामल दास राठौर कालपी अजय राठौर एट भानु राठौर कुदरा दौलत सिंह खुटेला डा कृष्ण कुमार धौरपुर राजेस्वर केलिया राज कुमार प्रधान जाजेपुरा जगदीश जालौन नाथूराम कैलिया जीतेन्द्र पत्रकार रूपापुर कृष्ण बहादुर जगम्मनपुर कमलेश उरई संदीप रमेश उरई सौरभ एट राम कुमार सलैया आशा राम बिरगुआं भरत राम एट कैलाष तीतरा और हरिओम उरई सहित सैकड़ो की संख्या में सजातीय बंधु मौजूद रहे कार्यक्रम का कुशल संचालन कार्यक्रम के आयोजक और प्रबक्ता रोहित राठौर पनयारा ने किया कार्यक्रम के अंत में आयोजक मंडल द्वारा आये हुये सभी का आभार ब्यक्त किया गया।
पढ़ें हिंदी कहानी

रिपोर्ट-मनीष राठौर जालौन
राठौर समाज ऐप प्रतिनिधि

सुचना

सूचना !

समाज बंधुओं नमस्कार,                   बड़े ही हर्ष और प्रसन्नता के साथ सभी समाज बंधुओं को सूचित किया जाता है, कि आप सभी के आशीर्वाद और स...

Powered by Blogger.