वीर राठौर सेना के गठन का शंखनाद हुआ मध्यप्रदेश के नीमच जिले से।
राठौर समाज नीमच @ अखिल भारतीय श्रत्रिय राठौर महासभा के तत्वाधान में वीर राठौर सेना का गठन का पुरे देश में किया जा रहा है जिसका नेतृत्व राष्ट्रिय सयोंजक पिंटूजी पहलवान को दिया गया है।साथ में उनकी टीम राकेशजी राठोड़ मिडिया प्रभारी रतलाम,सञ्जयजी चौहान नामली धर्मशाला सदस्य,प्रह्लादजी राठौर अध्य्क्ष युवा सन्गठन नामली,सतीशजी राठौर अध्य्क्ष जिला सोसायटी रामपुरिया,पंकजजी राठौर सदस्य राठौर समाज रतलाम,गोपालजी राठौर अंकितजी राठौर जिला सदस्य उपस्थित थे। वीर राठौर सेना शंखनाद 16 सितम्बर रविवार को सर्वप्रथम म प्र के नीमच जिले से मोड़ी गांव से किया गया।मोड़ी गांव की सेना ने पहले मोड़ी खेड़ामाताजी के दर्शन करवाकर मातारानी से सेना के गठन का आशीर्वाद प्राप्त किया।वहाँ पर नगर की सेना द्वारा मंदिर और बावड़ी के इतिहास से प्रतिनिधियों को परिचित करवाया।उसके पस्यात् नगर में ढोल ढमाको के साथ वीर राठौर सेना की टीम पहुची।और वहाँ पर नगर के सेना के साथ गठन की प्रकिया प्रारम्भ हुई।जिसमे नगर के भगतजी राठौर को नगर की सेना के गठन के लिये लेटरपैड दिया गया।और स्वल्पाहार ग्रहण करने के पस्यात् वीर राठौर सेना की प्रतिनिधि टीम भादवामाता पहुची।माँ भादवामाता के चरणों में जाकर राष्ट्रिय सयोजक पिंटूजी पहलवान ने सेना के गठन का आशीर्वाद लिया।उसके बाद पूरी टीम श्रट्रीय राठौर समाज धर्मशाला भादवामाता पहुची।वहाँ पर जिले के समस्त गांव,नगर के युवा सेना कार्यकर्त्ता मौजूद थे।वहा पर सभी की सार्वजनिक मीटिंग वीर राठौर सेना के प्रतिनिधियों द्वारा ली गई।जिसमे सेना के गठन सम्बंधी चर्चा और हर गांव नगर से 20 सदस्यीय टीम गठित करना।और आगे हमें प्रदेश में ही नही बल्कि देश में वीर राठौर सेना से हमारे सभी अधिकारो का लाभ हमे मिल सके।और प्रदेश में सेना का एक सम्मेलन किया जायगा।जिसमे समाज के गौरव प्रधाननमंत्री को मुख्यअतिथि के रूप में आमंत्रित किया जायगा।और वीर राठौर सेना को देश की एक वीर सेना के रूप में लाया जायगा।यह गठन प्रदेश एव देश के सभी जिलो में किया जायगा।इसके पस्यात् सभी गांव,नगर के युवा कार्यकता को लेटरपेड़ प्रदान किये गए।और अपनी टीम गठित करने को कहा गया।फिर नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायेगे।उसके बाद जिले का एक सेनापति नियुक्त किया जायगा।
भादवामाता से निकलने के बाद प्रतिनिधियों का मनासा में वीर राठौर सेना द्वारा साईं इंटरप्राइजेस आर एल बी पर भव्य स्वागत किया गया।सेना द्वारा फूलमाला पहनाकर स्वागत कर स्वल्पाहार ग्रहण किया गया।और सामाजिक कार्यक्रम में वीर राठौर सेना के प्रतिनिधियों की टीम को मनासा आने का न्योता भी दिया गया।उसके बाद प्रतिनिधियों की टीम महागढ़ राठौर धर्मशाला पहुची।वहाँ पर रूप विलास बारोड सदन स्थित समाज के पदाधिकारियो और सेना द्वारा प्रतिनिधियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।साथ ही स्वल्पाहार ग्रहण कर यहाँ की वीर दुर्गादास जयंती समारोह पर प्रकाश डाला गया।एव जिले का प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम रखने की बात रखी गई और सेना के गठन सम्बंधी चर्चा भी की गई।इसके पस्यात् वीर राठौर सेना की टीम कृष्णधाम सावलियाजी मण्डफिया की और प्रस्थान किया गया।*कार्यक्रम का पूरा कवरेज जी.सी.बारोड़ तह.अध्य्क्ष-भारतीय मानवधिकार न्याय सुरश्रा परिषद नईदिल्ली,संगठन मंत्री,प्रभारी-जिला राठौर युवा प्रकोष्ट नीमच म प्र द्वारा किया गया।
"हम बताने में नही काम करने में विश्वास करते है"।
"हम संगठन तोड़ने में नही जोड़ने में विश्वास रखते है"
गुलाब चंद बरोड़
राठौर समाज ऐप प्रतिनिधि
गुलाब चंद बरोड़
राठौर समाज ऐप प्रतिनिधि
