राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान रतनसिंह जी आज भादवामाता में समाज से रूबरू हुए !
Rathore samaj neemuch @ आज दिनांक 8 जुलाई 2018 को माँ भादवामाता श्रत्रिय राठौर समाज धर्मशाला में जिला राठौर समाज कार्यकारणी, राठौर युवा प्रकोष्ट के शपथविधि समारोह कार्यक्रम और वीर दुर्गादास राठौर जयंती का जिलेस्तर कार्यक्रम की रुपरेखा सम्बंधी मीटिंग समाजजनो द्वारा की गई।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय श्रत्रिय राठौर महासभा के राष्ट्रिय अध्य्क्ष रतनंसिंघजी राठोर ने भाग लिया।बैठक की पहली कड़ी में जिला राठौर समाज कार्यकारणी और राठौर युवा प्रकोष्ट के नए सन्गठन के गठन की शपथविधि समारोह की दिनांक 05 अगस्त 2018 रविवार राठौर समाज धर्मशाला भादवामाता में तय किया गया।और जिलास्तरीय वीर दुर्गादास राठौर जयंती समारोह 12 अगस्त 2018 रविवार को सुबह 10 बजे वाहन रैली का p g कॉलेज मनासा नाका नीमच से गांधीवाटिका तक रखने प्रस्ताव रखा गया।और कार्यक्रम में मुख्यअतिथि व्यवस्था स्वरुप आवश्यक सामग्रियों की रूपरेखा बनाई गई।।
कार्यकारणी के शपथविधि समारोह की व्यवस्था गोपालजी भाटी और पवनजी राठौर द्वारा की जायगी।और कार्यक्रम के पस्यात भोजन का खर्चा हीरालालजी राठौर द्वारा किया जायगा।
*जिलास्तरीय वीर दुर्गादास राठौर जयंती समारोह के कार्यक्रम के लिये 1100 रू राठौर समाज मोड़ी द्वारा दिया गया, बाबूलालजी राठौर जावी द्वारा 500रु दान स्वरुप दिए गए,सुभाषजी राठौर जीरन द्वारा कार्यक्रम के पश्यात स्वल्पाहार और चाय की व्यस्था रहेगी।
इसके अलावा कोई समाजजन दान राशि देना चाहता है तो गोपालजी भाटी मो 9406601256 और पवनजी राठौर मो 7354306030 पर सम्पर्क कर नाम अपना नाम दे सकता है।
अंत में मुख्यअतिथि श्री रतंनसिंघजी राठौर का आगमन भादवामाता धर्मशाला में हुवा उन्होंने अपने दो शब्द स्वरुप श्रत्रिय राठौर समाज शब्द पर अपनी प्रतिक्रिया समाजजनो के बिच बताई और इतिहास के मुगलो और ओरंगर्जेब के समय के राठौर समाज का इतिहास पर प्रकाश डाला गया।समाजजन अपनी समाज को क्षत्रिय राठौर कहने में पीछे न रहे।और आगे बड़े।इसके पस्यात माँ भादवामाता के चरणों में नमन किया गया।
इसके पस्यात् गाव पंचेवा पिपलोदा में राठौर समाज की 4 माह पहले अपरहत 15 वर्षीय लड़की के बारे में पुलिस को अब तक ठोस सबूत नही मिले है इस विषय को लेकर नीमच एस पि तुषारकान्त विद्यार्थी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।अंत में सभी का समाजजनो द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
"हम सब सन्गठन तोड़ने में नही जोड़ने में विस्वास रखते है"
गुलाब चंद बरोड़
महागढ़ (नीमच म.प.)
गुलाब चंद बरोड़
महागढ़ (नीमच म.प.)

