क्षत्रिय राठौर समाज धर्मशाला उज्जैन में सुंदर कांड , मीटिंग और भोजन प्रसादी का आयोजन रखा गया।
Rathore samaj ujjain @ आज दिनांक 08/07/2018 रविवार को आने वाली श्री वीर शिरोमणि दुर्गादास जी की जयंती के उपलक्ष में कार्यकारिणी सदस्य और वरिष्टगण ,युवा संगठन और महिला संगठन और समाज गण की उपस्थिति में क्षत्रिय राठौर समाज धर्मशाला उज्जैन में सुंदर कांड , मीटिंग और भोजन प्रसादी का आयोजन रखा गया।
जिसमे हमारे राठौर ट्रस्ट उज्जैन के कोषाध्य्क्ष श्री शिवनारायण जी राठौर अंजुश्री की ओर से सूंदर कांड का और वही ट्रस्टी श्री पुरषोत्तम जी राठौर( सामगी वाले) की ऒर से भोजन प्रसादी का सम्पूर्ण व्यय ,की ओर से रहा।
इस मीटिंग का उद्देश्य आने वाली श्री वीर शिरोमणि दुर्गादास जी की जयंती पर ,हर साल की तरह इस साल भी विशाल वाहन रैली का भव्य आयोजन सफल बनाने और रुपरेखा बनाई।
निवेदन:
आप सभी समाज बंधुओ से निवेदन है कि आने वाली दुर्गादास जयंती 13 अगस्त को भव्य रूप देना और राठौर समाज की ताकत एकता को जन जन तक पहुंचाए।
निवेदक:-
राठौर समाज ट्रस्ट उज्जैन
राठौर युवा संगठन उज्जैन
राठौर महिला संगठन उज्जैन

