Header Ads

राठौड़ समाज के प्रेरणा शिविर से लाभान्वित हुई बेटी का चयन MBBS (डाॅक्टर) की पढ़ाई के लिए हुआ !

Rathore Samaj Khargone @ बात हो रही है खरगोन जिले के ग्राम बमनाला की यहां पिछले वर्ष 2017 मे 8वीं से लेकर 12वीं तक के राठौड़ समाज के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा शिविर का आयोजन लक्की राठौड़ व अन्य युवाओ ने मिलकर आयोजित किया था। जिसमें विद्यार्थियों को स्थानिय अलग अलग विषयों के विशेष शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया था। उस शिविर व अपने गुरूजनो से प्रेरित होकर राठौड़ समाज की बेटी सानिया राठौड़ ने NEET की एग्जाम दी थी। जिसमे परीक्षा परिणामों मे जिले से 29 बच्चे पास हुवे है जिसमे गर्व की बात यह है की सानिया राठौड़ ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किये है। खरगोन कलेक्टर ने भी सानिया को बधाई दी। सानिया ने कहा की अब में MBBS (डाक्टर) की पढ़ाई करूंगी। चयनित होने पर जिलाधीश महोदय एवं AC असिस्टेंट कमिश्नर मैडम के द्वारा खरगोन कार्यालय पर सानिया व स्कूल के प्राचार्य जी को सम्मानित किया।

सानिया की इस उपलब्धि पर ग्राम बमनाला के नगरवासियों व संपूर्ण राठौड़ समाज एवं परिवार सदस्य व शिक्षक भी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। सानिया ने समाज ही नही गांव का नाम भी पुरे जिले मे रोशन किया है।

सानिया के पिता श्री दिनेश राठौड़ अनाज व्यापार व पान दुकान का व्यवसाय करते है और माता का नाम गायत्री राठौड़ गृहिणी है। फिर भी शिक्षा के क्षेत्र मे इतनी बड़ी सफलता हासिल की जो क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। सानिया को बहुत-बहुत बधाई और उज्जवल व सुनहरे भविष्य के लिए अनंत मंगलमय शुभकामनाएं |

पत्रकार लक्की राठौड़, बमनाला

सुचना

सूचना !

समाज बंधुओं नमस्कार,                   बड़े ही हर्ष और प्रसन्नता के साथ सभी समाज बंधुओं को सूचित किया जाता है, कि आप सभी के आशीर्वाद और स...

Powered by Blogger.