हनुमान चालीसा की तर्ज पर भगवान मदनमोहन चालीसा का विमोचन !
Rathore samaj ujjain @ हनुमान चालीसा के तर्ज पर भगवान मदनमोहन जी चालीसा का अब गुण गान होगा। राठौर क्षत्रिय समाज के ट्रस्टी श्री धर्मेंद्र राठौर (मगरवा)भगवान श्री मदनमोहन की कृपा से चालीसा की रचना की है, जिसका आज विमोचन किया गया। पुण्य माह मे चल रहे धार्मिक कार्यों मे आज राठौर समाज के आराध्य देव भगवान श्री मदनमोहन मंदिर गोंदा की चौकी उज्जैन पर रविवार शाम चार बजे से भव्य संगीतमय भजन कीर्तन किया गया । इसके बाद मदनमोहन चालिसा फोल्डर का विमोचन साध्वी सांध्य सरस्वतीजी, धर्मेंद्र राठौर की माताजी श्रीमति भागवंती बाई, राठौर समाज संरक्षक श्री तेजकुमार राठौर, अध्यक्ष श्री सतीश राठौर के हाथो किया गया । इस दौरान मदनमोहन चालिसा भक्तों को वितरित कर पाठ किया गया । अतिथि साध्वी संध्या जी ने भगवान मदमोहनजी की महिमा का सार संक्षिप्त में बताया । सतीश राठौरजी ने रचियता जी को बधाई देते हुए लोगों को फोल्डर के माध्यम से वितरण कर महिमा बतायेगे । भगवान मदमोहनजी को 56 भोग लगाकर सांय 7 बजे भव्य महाआरती की गई । इसके बाद मगरवा मंडारा का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का संचालन डां सुनिल राठौर ने किया एवं आभार श्री अरुण राठौर ने माना।इस दौरान राठौर समाज के लोग मोजूद थे।

