उभरता राठौर समाज मिशन के प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां जोरों शोरो पर! नीमच मंदसौर जिले के विद्यार्थी शीघ्र पंजीयन करवाएं।
Rathore Samaj Ujjain @ उभरता राठौर समाज मिशन म प्र की मेरिट में आओ 1 लाख का पुरस्कार पाओ मिशन को परिणाम देते हुए 90% से ऊपर अंक लाने वाले 7 विद्याथियों का महागढ़ वीर दुर्गादास राठौर समिति द्वारा पंजीयन किया गया। नीमच जिले से 6 और 1 मन्दसौर से प्राप्त हुवा है जिसमे म प्र की मेरिट लिस्ट में कक्षा 12 वि में नितेश राठौर पिता शांतिलाल राठौर गाँव कोटड़ा बहादुर तहसील सीतामउ जिला मन्दसौर ने 4 था स्थान प्राप्त किया है वहीँ नीमच जिले से गांव जावी से शानू राठौर पिता देवीलाल राठौर कक्षा 10 वि में 96% प्राप्त किया है लेकिन म प्र की टॉप टेन लिस्ट से मात्र 5 no से वंचित रही और जिले की मेरिट लिस्ट से 2 no से वंचित रह गई। इसी प्रकार महागढ़ से कक्षा 10th में बबली राठौर पिता अशोक राठौर ने 93% प्राप्त किया। मनासा से शिवानी राठौर पिता ईश्वर राठौर (टाल वाला) कक्षा 10th में 92% प्राप्त किया, नैना राठौर पिता रमेश राठौर ने 92% प्राप्त किया, भव्या राठौर पिता सत्यनारायण राठौर ने 91% प्राप्त किया और भरभड़िया से करण राठौर पिता ईश्वरलाल राठौर ने कश्रा 10th में 91% प्राप्त किया। जो सभी के लिये सराहनीय और प्रेणादायक है जो आने वाले समय में अपने समाज के भविष्य का गौरव बढायेगे। वीर दुर्गादास राठौर समिति महागढ़ सभी को सुयश प्रदान करती है।और आशा करती है की नीमच मन्दसौर जिले के हर एक गाँव से 1-1 प्रतिभा हर वर्ष समाज और अपने माता~पिता का नाम रोशन करे। यदि कोई 10th 12th में 90% से जयादा अंक प्राप्त किये हो और पंजीयन से वंचित हो। तो आज ही अपना पंजीयन करावे।।
गुलाब चंद्र बारोड़
मो.9630279747
