महाराष्ट्र प्रांतीय राठौड़ क्षत्रिय सभा के चुनाव संम्पन्न !
Rathore Samaj Maharashtra @ महाराष्ट्र प्रांतीय राठौड़ क्षत्रिय सभा के चुनाव के लिए प्रदेश के लगभग 20 जिलों के प्रतिनिधियो ने भाग लिया 20 जिलों से 542 सदस्य बनाये गए। चुनाव में अहमदनगर औरंगाबाद, नान्देड़, पूना, बीड़, नासिक, मुम्बई, सोलापुर, परभड़ी, धुलिया, आदि जिलों से राठौर बंधु, महिलाओं, युवाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
महाराष्ट्र प्रान्तीय सभा के चुनाव कार्यक्रम का प्रारम्भ माननीय श्री अनिल भईया राठौड जी ( पूर्व मंत्री महाराष्ट्र शासन), श्री उग्रसेन जी राठौर ,(परली) सर्वोच्च समिति सदस्य महासभा, केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक श्री वीरेंद्र सिंह राठौर (मंत्री महासभा)ग्वालियर, श्री जवाहर राठौर (नांदेड़) प्रभारी उपाध्यक्ष महाराष्ट्र, श्री विक्रम सिंह राठौर (राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ट) अहमद नगर, श्री जगदीश जी राठौर प्रदेशाध्यक्ष महाराष्ट्र, महामंत्री श्री मनोहर लाल जी, उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश राठौर आदि ने राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलित कर के कियाफ़ोटो में वीरेंद्र सिंह राठौर दीपप्रज्वलन करते हुए मंच पर महाराष्ट्र प्रान्तीय सभा के प्रदेशाध्यक्ष ने महासभा के पदाधिकारियो का शाल, श्रीफल, से स्वागत किया। इसअवसर पर पांच बार के विधायक रहे अनिल भैया ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सामाजिक जनगणना के आधार पर प्रदेश में लगभग 50000 से अधिक राठौर बंधु निवास करते हैं। हमारे प्रदेश से जो आवाज निकलती है वह अन्य प्रदेशों में सन्देश के रूप में जाती है। हमें राजकरण में भाग लेना चाहिए समाज के विकास के लिए जरूरी है। आज चुनाव होने जारहे है जो भी लोग चुने जायेगे वह 5 वर्ष में समाजहित के लिए क्या कार्य करेंगे उन्हें अपना घोषणा पत्र में या मंच पर समाज के बीच बोलना चाहिये।
केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक वीरेन्द्रसिंह राठौर ने महाराष्ट्र प्रान्तीय सभा के चुनाव विधिवत एवम नियमित आयोजन के लिए वर्तमान कार्यसमिति को बधाई देते हुए कहा देखने में आ रहा है कि प्रांतीय सभा से अखिल भारतीय महासभा के चुनाव में 3 या4 प्रतिनिधि भाग ले रहे है। जबकि महासभा के प्रथम अध्यक्ष श्री सतपाल जी राठौर आपके प्रदेश रहे उन्होंने महासभा के रूप में जो पौधा रोपा था वह आज वट व्रक्ष का रूप ले चुका है। आपके प्रदेश के लिए गौरव की बात है। आप लोग महासभा में बढ़ चढ़ कर भाग ले। महासभा द्वारा समाजहित में श्री रतन सिंह जी राठौर राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में किये जा रहे कार्यो को सभा के बीच मे रखा। आगामी माह में महाराष्ट्र के जिलों में महासभा के पदाधिकारि प्रवास पर जिलो में जाकर सदस्य बनाये जाने का निर्णय लिया । इसके लिये श्री उग्रसेन जी, जवाहर जी नरेंद्र कुमार जी राजेंद्र जी, संतोष जी, अजय कुमार मुम्बई, आदि ने सहयोग का वचन दिया
महाराष्ट्र प्रान्तीय राठौर क्षत्रिय समाज ट्रस्ट के चुनाव 2018- 23 के विधानानुसार मुख्य चुनाव अधिकारी श्री उग्रसेन जी राठौर की देखरेख में सम्पन्न हुऐ। चुनाव में प्रत्येक जिले से दो प्रतिनिधियों का चुनना, इस हेतु आवेदन फॉर्म उपस्थित सदस्यों से लिये गये। चुने सदस्य अध्य्क्ष, जनरल सेक्रटरी, खजिन्दार, उपाध्यक्ष, आदि पदों के चुनाव करेगे।
आपसी सहमति के आधार पर अहमदनगर से कृष्ण कुमार राठौर, ओमप्रकाश राठौर मुम्बई से अजय कुमार राठौर
लखन लाल राठौर नांदेड़ से राजेन्द्र राठौड़, सोलापुर से प्रेमचन्द राठौर, prbhdi से कैलाश चन्द राठौर, संतोष राठौर, पुणे से सतीश राठौर, सुरेश राठौर ओरंगाबाद से किशनलाल राठौर, दिनेश चंद्र राठौर श्रीमती याचिका राठौर, पूनम राठौर लक्ष्मड बाबूलाल राठौर आदि चुने गए। एक माह पश्चात 27 जुन 2018 को चुने सदस्य (सभासद) महाराष्ट्र प्रान्तीय सभा के पदाधिकारी चुनेगे।
✍विरेन्द्र सिंह राठौर ग्वालियर
