सूचना ।
देवास में हुई समाज की बेटी से दुष्कर्म के विरुद्ध, अपने क्षेत्र मे ग्यापन इस प्रकार दे !
श्रीमान मुख्यमंत्री महोदय म प्र शासन भोपाल म प्र
द्वारा -योग्य मार्ग
विषय -सुन्द्रेल की नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार व हत्या करने वाले दुर्दांत वहशीयों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही विषयक ।
महोदय,
उपरोक्त विषय में अभिव्यक्ति मंच बागली की ओर से निवेदन हैं कि देवास जिले के सुन्द्रेल ग्राम की मासूम नाबालिग के साथ बलात्कार व हत्या कर मानवता को तार तार करने वाले हत्यारे वहशीयों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही हेतु पुलिस प्रशासन को निर्देशित करें तथा पिडित परिवार को तत्काल 10 लाख रूपयें की आर्थिक सहायता प्रदान की जाये |
मामले अगर जल्द ही आरोपी पकडे नहीं जाते है तो अखिल भारतीय राठौर समाज द्वारा पिडित परिवार को न्याय दिलवाने हेतु धरना-प्रदर्शन कर रेलीयां निकाली जाएगी ।
क्षेत्र की अखिल भारतीय राठौर समाज देवास म प्र यह मांग आपके समक्ष योग्य मार्ग से प्रेषित कर त्वरित कार्यवाही की आशा करती हैं |
यही विनय!
इति दिनांक -06/11/17
स्थान -देवास म प्र
प्रार्थी
अखिल भारतीय राठौर समाज देवास म प्र
प्रतिलिपि -1.श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवास म प्र
2.श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली जि देवास म प्र
3.श्रीमान थाना प्रभारी महोदय पुलिस थाना कॉटाफोड ते कन्नौद जि देवास म प्र