राठौर समाज उज्जैन@ ग्राम सुन्देरल तहसील कांटाफोड जिला देवास में विगत दिनों राठौर समाजकी 13 वर्षीय बेटी रोशन राठौर के साथ दुष्कर्म कर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी है । इस घटना से समूचा समाज स्तब्ध रह गया है । आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आज सोमवार को दोपहर एक बजे उज्जैन राठौर क्षत्रिय समाज ट्रस्ट ने अध्यक्ष श्री सतीश राठौर के नेतृत्व में उज्जैन आईजी वी. मधुकुमार को ज्ञापन सौपकर मांग की है घटना में लिप्त आरोपी की तीन दिन में गिरफ्तार कर समाज को न्याय दिलाये । संपूर्ण समाज इस घटना से नाराज है । आरोपी को पकडने हेतु आईजी ने आश्वासन दिया है ।

ज्ञापन देने वालो में सर्व श्री संरक्षक श्री तेजकुमार राठौर, मनोहलाल राठौर वकील, भाजपा नेता श्री येन्द्र राठौर, राजेन्द्र परमार, सत्यनारायण जी राठौर, अशोक राठौर दासब, सतीश चौहान, जगदीश मालीपुरा, विजय PHE, संजय बजरंगनगर, आशीष बोडाना, डां सुनिल राठौर, सचिव श्री शिवनारायण राठौर, धर्मेन्द्र राठौर पत्रकार, मनोहरलाल मिर्ची वाले, युवा संगठन अध्यक्ष संतोष राठौर, पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र राठौर, धर्मेन्द्र मगरवा, संतोष डंफर, पंकज सामगी राजेश तेलीवाडा, राजू क्षिप्रा डेरी, आशोक नागेश्वरधाम, शैलेन्द्र सोलंकी, शैलेन्द्र अंगूठी, अर्जुन कांटेवाला, मोहित राठौर, अंकुर राठौर, नरेन्द्र बेगमपुरा, प्रदीप बेगमपुरा, सजंय इन्द्रनगर, दीपक बंजरंगनगर, राजेश नागेश्वरधाम, छोटेलाल परिहार, गोपाल नागेश्वरधाम आदि उपस्थित थे ।