Header Ads

राठौड पंचायती धर्मशाला जोबट में चल रहा है नृत्य एवं फेंसी ड्रेस का रंगारंग कार्यक्रम!

राठौर समाज जोबट@ओमप्रकाश राठौर@ मित्रों दिवाली नहीं मनाई जाति पर पटाखे वहां से आते हैं रक्षाबंधन नहीं मनाया जाता मगर राखियां वहां से आती हैं। होली वहां नहीं मनाई जाती पर पिचकारियां वहां से आती है इसी कमाई से चीन बारूद खरीदकर हमारे देश के जवानों  का सीना छलनी करता है अतः बहनों और भाइयों विदेशी ठुकराओ स्वदेशी अपनाओ उपरोक्त बातें स्थानी राठौड़ धर्मशाला में विगत कुछ दिनों से चल रहे वीर दुर्गादास प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम के फैंसी ड्रेस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाते हुए बालक प्रखर राठौड़ ने कही उनकी भूमिका इतनी  जीवंत साबित हुई कि सारा हाल मोदी मोदी के साथ तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा उसके  अलावा बाहुबली ,जीएसटी ,कृष्ण,देवसेना, स्वछता अभियान इत्यादि के अभीनय ने फैंसी ड्रेस में चार चांद लगा दिए ।
इसी कड़ी में दूसरे दिन समाज के बच्चों के बीच नृत्य प्रतियोगिता रखी गई जिसमें समाज के प्रतिभागियों ने भिन्न-भिन्न गीतों पर अपनी सुंदर सुंदर प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जन समुदाय का मन मोह लिया कुुमारी मुस्कान राठौड़ की प्रस्तुति कान्हा तू सो जा जरा ,मानसी राठौड़ एक राधा एक मीरा, जानवी डोला रे डोला, ग्रेषि  टवली इश्क हाय बैठे बिठाए, काव्वान्दी राठौड़ नन्ना रे नन्ना रे,समृद्धि राठौड़ घूमर ,आशु राठौड़ नाचू मै दीवानी मस्तानी हो गई ,भुमी मै नाचू आज छमछम,हिमान्शी सुन साथीया,कुमकुम राधा कृष्ण जैसे गीतो पर प्रस्तुति दे कर  उपस्थित लोगों का मन मोह लिया इस प्रतियोगिता में चयन हेतु आयोजकों ने कुमारी शर्मिला सोलंकी, श्रीमती सारदा आसोरिया, डिम्पल सोनी को नियुक्त कीया । दिनांक 25 जुलाई से प्रारंभ होकर 13 अगस्त को समाप्त होने वाले इस कार्यक्रम में राठौर समाज द्वारा वाहन रैली प्रतिभा एवं बुजुर्गों का सम्मान इत्यादि कार्यक्रम भी रखे गये है ।


सुचना

सूचना !

समाज बंधुओं नमस्कार,                   बड़े ही हर्ष और प्रसन्नता के साथ सभी समाज बंधुओं को सूचित किया जाता है, कि आप सभी के आशीर्वाद और स...

Powered by Blogger.