वीर शिरोमणि राष्ट्रवीर दुर्गादास जी राठौर की 379 वीं जयंती पर विदिशा में विशाल चल समारोह एवं प्रसादी वितरण !
राठौर समाज विदिशा@ वीर शिरोमणि राष्ट्रवीर दुर्गादास जी राठौर की 379 वीं जयंती के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी क्षत्रिय राठौर समाज जिला विदिशा के तत्वावधान में विशाल चल समारोह एवं प्रसादी वितरण का भव्य आयोजन किया जा रहा है ! कार्यक्रम में वीर दुर्गादास के चित्र पर माल्यार्पण व् दिप प्रज्वलन के बाद वंदन गीत से कार्यक्रम का प्रारम्भ होगा तत्पश्यात अतिथियों का स्वागत व् विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये जाएंगे ! प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओ को पुरुस्कृत किया जाएगा जिसके बाद भोजन प्रसादी का कार्यक्रम सम्मन्न होगा!
