प्रदेश की मेरिट में आने वाली मोना को एक लाख और जिले की मेरिट में आने वाले सात बच्चों को मिलेंगे पांच-पांच हजार के नगद पुरस्कार।
राठौर समाज उज्जैन@ समाज के बच्चों को प्रोत्सहित करने और शिक्षा का बेहतर वातावरण बनाने
के लिए एक अभिनव प्रयास किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत प्रदेश की "मप्र
बोर्ड की मेरिट सूची में आओ एक लाख का पुरस्कार पाओ" की घोषणा समाजजनों के
सहयोग से "उभरता राठौर समाज मिशन" द्वारा की गई थी। अब "राज्य स्तरीय
प्रतिभा सम्मान समारोह 2017" में प्रदेश की मेरिट सूची में आने वाली प्रतिभाशाली
बिटिया "मोना राठौर" को एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाने हेतु
आयोजित है। इस आयोजन में अब 10वीं और 12वीं मप्र बोर्ड की जिले की मेरिट
सूची में आने वाले विभिन्न जिलों के समाज के विद्यार्थियो को भी पांच-पांच
हजार नगद राशि प्रदान किए जाने का निर्णय लिया है, जिनके नाम है-
*10वीं के
नारायण राठौर खेड़ावदा जिला उज्जैन, प्रज्ञा राठौर जिला आगर, नैन्सी राठौर
अलीराजपुर,
*12वीं में अंकित राठौर हरदा, माही राठौर गंधवानी जिला धार,
विपिन राठौर कालापीपल जिला शाजापुर, सोनू सिंह राठौर जिला भिंड
इस प्रकार
कुल सात संख्या है।
हमारे पास अभी तक ₹ 1,99,600/- राशि एकत्रित हुई है। आयोजन का सम्पूर्ण खर्च का अनुमान ₹ 3,50,000 है। जिसमें दो लाख रुपए पुरस्कार में बाँटने का लक्ष्य रखा गया था। यदि समाज के स्वप्रेरणा से दानदाता आगे आकर जुड़ते हैं तो हमारे पास पंजीयन हुए लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों में से 50 ऐसे विद्यार्थी हैं, जिन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक स्कोर किया है। उन्हें भी कुछ न कुछ राशि देने का भाव है। लेकिन हमारे पास अभी बजट नहीं है। यदि दानदाता स्वप्रेरणा से आगे आते हैं। और राशि मिलती है तो सम्भव है हम कुछ राशि उपहार में उन्हें दे पाएँ, नहीं तो प्रशंसा पत्र तो देना ही है। देखते हैं ईश्वर यह भाव पूर्ण करता है या नहीं। हम तो सिर्फ प्रयास कर रहे हैं, बाकी सभी कार्य परमात्मा की इच्छा से हो रहा है।
कल की पोस्ट ने हमारे आमन्त्रण पत्र छपवाने के लिए श्री राजेश सोलंकी खाचरौद, डॉ. लवेश राठौर खरगोन, श्री मोहनलाल राठौर देपालपुर, श्री योगेश राठौर उज्जैन, नीलेश राठौर नरवल उज्जैन ने सम्पर्क किया है। सभी को हृदय से धन्यवाद। आप सभी स्वप्रेरणा से आगे आने वाले श्रेष्ठ मन के धनी व्यक्तित्व हैं।
सम्भवतः आज सौजन्य से आमन्त्रण पत्र छापने का कार्य अंतिम हो जाएगा।
आओ, श्रेष्ठ भाव ही, श्रेष्ठ समाज की पहचान है। इसे निरन्तर संवारने का प्रयत्न करें।

आर.एन.राठौर
सामाजिक उत्प्रेरक
9827745357
उभरता राठौर समाज मिशन