म. प्र. के नीमच जिले में स्थित आरोग्यधाम भादवामाता में हे समाज की भव्य धर्मशाला |
राठौर समाज नीमच@ मध्यप्रदेश के नीमच जिले से लगभग 20 किलोमीटर की दुरी पर स्थित मालवा की वैष्णोदेवी माँ भादवामाता का मंदिर आज आस्था का सैलाब बन चूका है,रोज आस पास के क्षेत्रो से कई दर्शनार्थी यहाँ दर्शन करने पहुँचते हैं |उभरते राठौर समाज ने यहाँ पर भी एक भव्य धर्मशाला का निर्माण किया है | माँ भादवामाता के दर्शनीय स्थल पर पहुँचते ही मुख्य मार्ग पर बनी राठौर समाज की भव्य धर्मशाला समाज की भव्यता का उदारहण पेश कर रही है | सर्व सुविधा युक्त इस धर्मशाला में समाज बंधुओ के लिए नि:शुल्क ठहरने की व्यवस्था समाज द्वारा की गई हे जहां सर्व सुविधायुक्त कमरों के साथ शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था हे|
धर्मशाला के देख रेख सम्बन्धी सारी जिम्मेदारी आसपास के क्षेत्रो के समाज बंधुओ द्वारा की जाती हे,साथ ही धर्मशाला के अध्यक्ष पद पर श्रीमान सुखलाल जी बोरदिया कला वाले को नियुक्त किया गया हे |
अगर आपके पास भी समाज से सम्बंधित कोई भी जानकारी या समाचार हे तो आप हमें 8085998772 पर व्हाट्सप्प कर सकते हैं |
