अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने सीएसपी को सोपा ज्ञापन।
Rathore samaj mandsaur @ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने पिछले दिनों मंदसौर में हुए गैंगरेप के मामले में आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने बाबत एक ज्ञापन मंदसौर सीएसपी को सौंपा। प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा रविवार को सीएसपी को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार दोषियों को फांसी की सजा की मांग की गई। ज्ञापन देने में राष्ट्रीय अध्यक्ष राठौर समाज श्री मान रतनसिंह जी राठौर, सांसद प्रतिनिधि बंसी राठौर, जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर, शहर अध्यक्ष मनोहर सोलंकी , कोषाध्यक्ष ओमेश राठौर, संघठन मंत्री ओमप्रकाश सोलंकी, गोवर्धन लाल और राहुल राठौर उपस्थित थे।