राठौर समाज मुरैना की बैठक सम्पन्न।
Rathore Samaj Murena @ राष्ट्र वीर दुर्गादास राठौर समाज सेवी संस्था मुरैना के नेतृत्व में आज दिनांक 17/6/2018 रविवार सुवह 11 वजे से सब्जी मंडी प्रागण मुरैना में राठौर समाज की बैठक आयोजित की गई।
पुर्व निर्धारित एजेंडा अनुसार उपस्थिति राठौर समाज बन्धुओं ने आगामी वीर दुर्गादास राठौर जयंती के भव्य चल समारोह को लेकर गम्भीर चिन्तन किया। इसी कडी में बैठक को बिधिवत संचालन करने के लिए ,बैठक की अध्यक्षता श्री हुकम सिंह जी सरपंच साहव बदरपुरा वालों को सौपी सरपंच साहव की अध्यक्षता में उपस्थित राठौर समाज बन्धुओं ने अपने अपने बिचार रखे एवं आगामी वीर दुर्गादास जी राठौर जयन्ती को चलसमारोह के रूप में भव्य रुप से मनाने पर जोर दिया।
बैठक में उपस्थिति सभी राठौर समाज बन्धुओं ने सर्व सम्मती से यह निर्णय लिया की दिनांक 12/8/018 रविवार को मुरैना में वीर दुर्गादास जी राठौर जयंती का चलसमारोह आयोजित किया जाएगा।
12 अगस्त को सभी तहसीलों के राठौर समाज कौ मुरैना आने में परेशानी न हो इसलिए ,मुरैना में 12 अगस्त को चल समारोह निकाला जाना तय किया गया है।
राठौर समाज में महिला सशक्तिकरण एवं समाज की मातृ शक्ति को मुख्य धारा से जोड ने के उदेश्य से दिनांक 11/8/018 शनिवार को केवल महिला समागम का आयोजन किया जाना तय किया गया।
राठौर समाज की युवा शक्ति के मनोवल एवं समाज से जोड़ ने के क्रम में दिनांक 10/8/018 शुक्रवार को एक युवा उत्थान दोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना तय किया गया है।
अन्त में उपस्थित राठौर समाज बन्धुओं ने आयोजन के संचालन के लिए सर्व सम्मती समिति का गठन किया गया।
अध्यक्ष: दिलीप सिंह राठौर(रूनीपुर वाले)
उपाध्यक्ष:श्री नेतराम जी राठौर (जनकपुर वाले)
श्री रामसेवक जी राठौर (सागौरिया पुरा वाले)
कोषाध्यक्ष:श्री रामकेश जी राठौर (चौकियाइ वाले)
सचिव:श्री सोवरन सिंह जी राठौर (लालोर वाले)
प्रचार मंत्री:श्री ग्यासीराम जी राठौर (मजरा वाले)
मिडिया प्रभारी:अमन राठौर (खोयला वाले)
संरक्षक मंडल
श्री जसराम जी राठौर लहर
श्री हुकम सिंह राठौर सरपंच वदरपुरा
श्री कोक सिह जी राठौर पतारा
श्री पंचम सिंह जी सागोरिया पुरा
श्री रामजी लाल राठौर लभन पुरा
श्री भारत सिह जी राठौर हिगोना
श्री केदार सिंह जी सुमावली
श्री रमेश जी राठौर तोर
उपरोक्त सभी निर्णय बैठक में उपस्थिति सभी राठौर समाज बन्धुओं ने सर्व सम्मती से प्रारित कर सभी राठौर समाज से अपील की है की आने वाली 12 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति रह कर राठौर एकता का परिचय दें।
बैठक में उपस्थिति राठौर समाज बन्धु निम्नलिखित है।
श्री जसराम जी राठौर लहर श्री हुकम सिह जी सरपंच वदरपुरा श्री भारत सिंह जी राठौर पुर्व पार्षद श्री दिनेश जी राठौर नेताजी धन्सुला, श्री सुरेश जी राठौर अध्यक्ष नवयुवक मंडल,श्री सुरेश जी राठौर पुत्र श्री धनीराम राठौर बापू, श्री बदन सिंह जी फौजी दुल्हेनी,श्री रामोतार जी राठौर दुल्हेनी, श्री केदार सिंह खेरिया, श्री रामकेश जी राठौर चौकिहाई,जगन्नाथ जी राठौर किरावली,श्री कोक सिंह जी राठौर पतारा,श्री नेतराम जी जनकपुर,श्री सुरेश जी शिक्षक महचन्द पुर,रामसनेही जी राठौर महचन्द पुर,श्री भोगीराम जी डोगरपुर,
राहुल जी राठौर पटवारी, सरनाम सिंह जी राठौर खेरिया, रूद्रप्रताप जी बड़ोखर,महेश जी राठौर बड़ोखर, बवलु राठौर आमपुरा,अशौक राठौर आमपुरा, लगभग दो सैकडा लोगों ने सर्व सम्मती से उपरोक्त सभी निर्णय लिए है।
जय राठौर समाज
जय राठौर एकता
जय जय वीर दुर्गादास