ग्राम साकरिया तहसील गंगधार जिला झालावाड से समाजबंधुओं के लिए खास जानकारी!
Rathore Samaj Sakariya @ साकरिया तहसील गंगधार जिला झालावाड राठौर समाज ने श्री भवानीराम जी की धर्म पत्नी, श्री रमेश जी पूर्व सरपंच, पर्वतलाल जी, रतनलाल जी, गोपालजी अध्यापक, जगदीश जी अध्यापक खमोरा की पूज्यनीय मातुश्री के शोक निवारण के कार्यक्रम मैं शक्कर के मिष्ठान नही बनाने का निर्णय लेकर समाज के सामने एक आदर्श उपस्थित किया है ।
साकरिया राठौर समाज के 26 घरों के परिवार जनों ने भी सामुहिक निर्णय लेकर भवानी लाल जी के निर्णय से सहमत होकर भविष्य मे साकरिया ग्राम के "राठौर समाज" के किसी भी परिवार मैं म्रत्यु भोज के आयोजनों मैं मिठाई नही बनाने का निर्णय लिया है। इस ग्राम के समाज जनो ने "हम बदलेंगे युग बदलेगा" की भावना से सामाजिक सुधार की दिशा मे अनेक कदम उठाए है ।
जैसे,
*पगड़ी केवल मूल परिवार के ससुराल एवं मामा पक्ष की ही मान्य होगी।भाई बन्धु परिवार जन पोत्र भी पगड़ी रस्म मैं नही बैठेंगे।
*मानता(मुंडन) ,मैं कपड़े लेना व देना बंद है ।
*सामाजिक आयोजनो मैं बर्तन व कपड़े लेना देना बन्द केवल लिफाफे लेंगे व देंगे।
*लड़के की शादी मैं लफ़ाफ़े लेना एवम देना बंद।
*हम सब का साथ समाज का विकास*
दिनांक19-02-18 को साकरिया ग्राम मैं, श्री भवानी राम जी की धर्म पत्नी, श्री रमेश जी, पर्वतलाल जी, रतनलाल गोपालजी, जगदीशजी अध्यापक की मातुश्री के शोक निवारण कार्यक्रम (20-02-18) के पूर्व 19-02-18 को शाम 07 बजे से समाज के प्रबुद्ध वर्ग, समाजसेवी, गणमान्य समाजजन, समाज सुधारक वरिष्ठजन, युवा ,मातृशक्ति एवं राठौर समाज के सभी संगठनों के सम्माननीय पदाधिकारी गणों की व्रहत बैठक आहूत की गई है।
इस बैठक मे समाज सुधार, विकास, कुप्रथाओं का त्याग, प्रतिभा प्रोत्साहन, महिलाओं बेटियों के लिए प्रेरणादाई आयोजन, समाज, संस्क्रति, फिजूलखर्ची आदि अनेकानेक बिंदुओं पर सारगर्भित संवाद, चर्चा द्वारा समाधान निकालने का प्रयास किया जावेगा।
अतः आप सभी महानुभावो से विनम्र अपील है, कि आप समाज हित मे अपना अमूल्य समय देकर इस व्रहत बैठक मे उपस्थित होकर सामाजिक बदलाव, विकास मैं अपने अहम दायित्व का निर्वहन करने की कृपा करके समाजिक आंदोलन का हिस्सा बने ।
यह अपील आप अपने स्तर पर सभी महानुभावो को वयक्तिशः सभी राठौर समाज के ग्रुपो मैं भी भेजे।
बैठक मेआगन्तुक सभी समाजजनों के लिए सभी आवश्यक सुविधाए पर्याप्त की जा रही है ।
स्थान -साकरिया ग्राम
दिनांक 19-02-18
सम्पर्क- रमेशचन्द्र ,पर्वतलाल,रतनलाल ,गोपाल जगदीश अध्यापक साकरिया
संपर्क सूत्र-
9907276368
8769909719
9001674959
9660697662
8769598067