एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर को कोरबा में पदस्थ् किया गया।
Rathore samaj @ राज्य शासन के गृह विभाग ने मंगलवार काे 6 एडिशनल एसपी समेत 8 डीएसपी का तबादला आदेश जारी किया गया है। जिसमें कोरबा के एडिशनल एसपी भी प्रभावित हुए है। वर्तमान एएसपी तारकेश्वर पटेल को राजनांदगांव भेजा गया है। वहां पदस्थ एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर को उनकी जगह कोरबा पदस्थ् किया गया है। कीर्तन राठाैर पहले सीएसपी कोरबा रह चुके हैं। यह सेवाकाल के दौरान ही वे एडिशनल एसपी बने थे। जिसके बाद उनका तबादला कोरिया हुआ था। कुछ माह बाद ही उनका तबादला राजनांदगांव हो गया था। जहां वे नक्सल प्रभावित क्षेत्र मानपुर के एएसपी रहते हुए नक्सलियों के विरूद्ध अभियान चला रहे थे।
