2 मार्च को उज्जैन राठौर क्षत्रिय समाज मनाएगा रंगारंग होली मिलन समारोह!
Rathore samaj ujjain@ मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में राठौर क्षत्रिय समाज ट्रस्ट प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी होली मिलन समारोह मनाने जा रहा है। समारोह की शुरुआत 2 मार्च धुलेंडी को सुबह 8 बजे भगवान मदनमोहन मंदिर गोंद की चौकी उज्जैन से होगी। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ढोल धमाकों के साथ रंगारंग गैर निकाली जाएगी। इसी के साथ गमज बंधुओं द्वारा समाज मे गमी वाले परिवारों के घर जाकर रंग डालकर सामाजिक परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। इसी के साथ सायंकाल में राठौर क्षत्रीय समाज धर्मशाला कार्तिक चौक उज्जैन में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है।