Header Ads

समाज के सभी सरकारी व् प्राइवेट कर्मचारियों से विशेष निवेदन!

साथियो जय वीर दूर्गा दास जी राठौर....


प्रिय समाज बंधुओं, 
            "राठौर समाज एप भारत" समाज के उन सभी सरकारी व् प्राइवेट कर्मचारियों से विशेष निवेदन करना चाहता है जो आज छोटी से लेकर बड़ी-बड़ी सरकारी व् प्राइवेट नोकरियों पर है। साथियों हमारे परिवार के अलावा भी हमारे कुछ समाजिक कर्तव्य है। अगर हम सभी कर्मचारी सामाजिक सुधार का संकल्प लें तो हम लोग राठौर समाज के लिए बहुत कुछ कर सकते हे। एक वर्ष में ज्यादा नहीं, सिर्फ अगर कुछ दिन ही हम समाज के लिए काम करे तो बहुत ज्यादा परिवर्तन ला सकते हे। हम सभी को मिलकर राठौर समाज को शिक्षा और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। अतः जो भी साथी शिक्षा विभाग में अध्यापक हे उनसे निवेदन है की अपने आसपास के सामाजिक विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन दें, अगर कोई विधार्थी आर्थिक रूप से कमजोर है तो उसे फ्री में कोचिंग दें| 10th और 12th के बाद आने बाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी दे और हो सके तो उनको तैयारी कराए। इसके अलावा सरकार की विभिन्य छात्रवृतियों, फॉलोशिप की जानकारी भी अपने विद्याथियों को दे। 

इसी प्रकार जो सामाजिक बंधू पुलिस, सरकारी ऑफिसर या अन्य किसी महकमें में पदस्त है उन सभी गणमान्य समाज बन्धुओं से "राठौर समाज एप भारत" निवेदन करना चाहता है की सामाजिक सुधार का संकल्प ले और समाज को एक नई दिशा प्रदान करें।

संकलन- "राठौर समाज एप भारत

सुचना

सूचना !

समाज बंधुओं नमस्कार,                   बड़े ही हर्ष और प्रसन्नता के साथ सभी समाज बंधुओं को सूचित किया जाता है, कि आप सभी के आशीर्वाद और स...

Powered by Blogger.