राठौर समाज शामगढ़ द्वारा सामुहीक विवाह सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न !
Rathore samaj shamgarh@ मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के शामगढ मे सोमवार को बसंत पंचमी के शुभअवसर पर पंच कचेलिया क्षत्रिय राठौर तेली समाज का प्रथम सामुहीक विवाह सम्मेलन कृषि उपजमंडी परिसर में सम्पन्न हुआ। जिसमें समाज के 24 वरवधुओ, एक निशुल्क ब्राह्मण जोडे व भगवान चारभुजानाथ और तुलसी मैया का विवाह संम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रातः 11 बजे से शोभायात्रा बैंडबाजों व ढोल धमाकों के साथ नगर में निकली।
सम्मेलन समिति अध्यक्ष कालूराम राठौर व समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। सम्मेलन में मंदसौर जिला पंचायत सदस्य अंशुल बैरागी, पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, जिला भाजपा महामंत्री अजयसिंह चौहान, मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार, सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
समिति द्वारा समाज की स्मारिका का विमोचन 9 कन्याओ के हाथों से करवाया गया। समाज के 20 हजार समाजजन इस आयोजन के साक्षी बने । ट्रैक्टर पर निकली वरवधु निकासी एंव शोभायात्रा का पोरवाल समाज , सामाजिक समरसता समिति , सकल जैन समाज, मेवाडा़ माली समाज , तम्बोली समाज, पोरवाल युवा संगठन, ब्लॉक कांग्रेस व नगर कांग्रेस ,मंडल भाजपा युवा मोर्चा ,सामाजिक संगठनों पंजाबी समाज, भारत विकास परिषद, लायन्स क्लब, श्री राम युवा संगठन, सकल ब्राह्मण समाज, गोस्वामी समाज द्वारा पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया ।


