Header Ads

देवास में राठौर समाज की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या।

राठौर समाज देवास @नरेंद्र राठौर नर्सिल्लागंज देवास@ मध्यप्रदेश के देवास जिले के देवास कांटा फोड़ थाना अंतर्गत ग्राम सुंद्रेल में शुक्रवार शाम को हुई एक घटना को सुनकर समूचे अंचल में सन्नाटा पसर गया। राठौर समाज की एक बेटी के साथ कुछ दरिंदों ने खेत जाते समय बीच में रोककर सामूहिक दुष्कर्म कर उसका गला रेतकर हत्या कर दी, इस घटना से समूचे अंचल में शोक का मातम छा गया और सभी अंचल वासियों में आक्रोश फैल गया रोशनी जिसकी उम्र महज 10 वर्ष थी कक्षा सातवीं में पढ़ती थी। उसके साथ अज्ञात बदमाशों ने कुकर्म किया, रविवार सुबह जब खेत मालिक ने रोशनी का शव खेत के बीच में देखा तब ग्रामीणों को सूचना दी ग्रामीणों ने थाना प्रभारी कांटा फोड़ को अवगत कराया। आक्रोशित ग्रामीण जनों ने रोड पर चक्का जाम कर दिया व घटनाक्रम की कड़ी निंदा की। इस घटना के बाद घटनास्थल पर देवास एसपी अंशुमन सिंह आए और उन्होंने ग्रामीण जनों को विश्वास दिलाया कि आरोपियों को 48 घंटो के अंदर ग्रामीणों के सामने पेश किया जाएगा और आरोपी जो भी हो उसे उचित से उचित सजा दिलाई जाएगी। समाज की बेटी के साथ हुई इस घटना से पूरे राठौर समाज में आक्रोश का माहौल है, राठौर समाज के सभी पदाधिकारियों को यह जानकारी दे दी गई है।

सुचना

सूचना !

समाज बंधुओं नमस्कार,                   बड़े ही हर्ष और प्रसन्नता के साथ सभी समाज बंधुओं को सूचित किया जाता है, कि आप सभी के आशीर्वाद और स...

Powered by Blogger.