समाज का हर बालक बालिका शिक्षित हो इस हेतु बैठक का आयोजन 5 नवम्बर को इंदौर में!
राठौर समाज इंदौर@ राठौर समाज मे सभी बच्चो को शिक्षित करने के लिए, मेधावी छात्र छात्राओ को सम्मानित कर उन्हे प्रेरित करना जिससे उनका हौसला बढ़े । साथ वह दुसरो के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सके। शिक्षा जगत मे राठौड़ समाज के हर वर्ग की बालक बालिकाए को अपने सपनो की उड़ान मे आर्थिक सहायता करने के उद्देश्य से "राठौड़ समाज के एक ट्रस्ट का पंजीयन" किया जाना है जो पुर्णरूप से समाज मे पिछड़े परिवारो के बच्चो को शिक्षा जगत मे आर्थिक सहायता करेगा। साथ ही समाज के सभी बच्चो के लिए परिक्षा मे अधिक अंक प्राप्त करने के लिए जगह जगह प्रेरणा शिविरो का आयोजन करना और मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान करना, सहित शिक्षा जगत मे हर संभव कार्य करना जिससे समाज के बच्चो को शिक्षा जगत मे अपना नाम रोशन कर सके।
शिक्षा के क्षेत्र मे समाज को अलग पहचान मिले इस विषय पर विचार मंथन करने एवं सेवाभावी, दानवीर, शिक्षकगण, व्यापारी बन्धु, शासकिय पदाधिकारी, कर्मचारी सहित अनेक समस्त क्षेत्रो के "इन्दौर संभाग के राठौड़/राठौर समाज के समस्त बन्धु सादर आमंत्रित है।"
बैठक उद्देशय- शिक्षा के क्षेत्र मे समाज की पहचान बनाने हेतु ट्रस्ट कार्यकारणी सदस्यो के लिए चर्चा
दिनांक- 05 नवम्बर 2017
समय- 11 बजे से
स्थान- राठौड़ समाज धर्मशाला महेश्वर (पेशवा मार्ग)
नोट -समस्त समाज बन्धु समय का विशेष ध्यान रखे
समाज की इस बैठक मे आने वाले सभी समाज बन्धुओ से विनम्र निवेदन है की वह अपने व अपने क्षेत्र से आने वाले समाज बन्धुओ की सुचना 03 नवंबर रात्रि 9 बजे तक मोबाईल नंबर पर देने की कृपा करे।
"श्री विजय जी राठौड़ (कसरावद)"
9926666397
