राठौड़ युवा संगठन भरभड़िया की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न !
राठौर समाज भरभडिया@ मध्य प्रदेश के नीमच जिले के भरभड़िया में दिनांक 17 सितम्बर को राठौर युवा संगठन भरभडिया की कार्यकारणी संपन्न हुई जिसमे राठौर युवा संगठन भरभडिया द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारणी का गठन किया गया । कार्यक्रम में गाँव के सभी युवाओ ने भाग लिया जिसके फलस्वरूप कार्यकारणी के राठौर युवा संगठन के रूप में पवनजी राठौर , उपाध्यक्ष के रूप में लाभचंदजी राठौर, सचिव के रूप में मुकेशजी राठौर और मीडिया प्रभारी के रूप में प्रदीप राठौर एवं राहुल राठौर को सर्वसहमति के साथ चुना गया इसके पश्चात संगठन की रूपरेखा बनाई गई जिसमे गाँव में होने वाले गरबाउत्सव के कार्यक्रम की मीटिंग भी की गई इसके पश्चात संगठन के अध्यक्ष द्वारा इस वर्ष गाँव के बालक बालिका को 10 वी कक्षा में 80 प्रतिशत सचिव द्वारा 12वी कक्षा में 80 प्रतिशत उपाध्यक्ष द्वारा 5 वी 8वी में 80 प्रतिशत से अधिक लाने पर 1001रू का इनाम के रूप में देने कि घोषणा की गई इस संगठन में सत्यनारायणजी कैलाशजी रामपहलादजी सुरेशजी दिनेशजी दिलीपजी शौकिनजी संजयजी प्रकाशजी कारूलालजी दिलीपजी जितेंद्रजी अर्जुन दिलीप जितेंद्र देवेंद्र दिलखुश आदि युवासंगठन ने प्रमुख भूमिका निभाई अंत में पवनजी राठौर ने सभी का आभार प्रकट किया |
संकलन-पवन राठौर भरभड़िया
संकलन-पवन राठौर भरभड़िया
