घाणावार तेली समाज की अहम बैठक भादवामाता में सम्पन्न
आरोग्य तिर्थ स्थल मां भादवामाता की पावन धरा पर घाणावार तेली समाज की अहम बैठक का आयोजन किया गया ।उक्त बैठक में समाज संगठन व धर्मशाला के पदाधिकारी वक्ता ,संरक्षक प्रमुख समाज बंधुऔ ने भाग लेकर समाज की सामाजिक गतिविधियों को आगे बढाने पर विचार व्यक्त किए। भादवामाता पर स्थित समाज की धर्मशाला का आय व्यय का ब्योरा सचिव प्रकाश चंद्र लाईवार ने प्रस्तुत किया ,आगामी भादवामाता धर्मशाला पर सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने हेतु समाज के प्रबुद्धजनो ने विचार व्यक्त किए।पुर्व से प्रायोजित जावद के समाज बंधुऔ ने बसंतपंचमी के पावन पर्व पर सामुहिक विवाह सम्मेलन करने का निर्णय का भादवामाता के दायरा में आनेवाले छोकरा पंचो ने समर्थन किया जिससे जावद घाणावार तेली समाज सामुहिक विवाह सम्मेलन समिति ने आभार माना सामुहिक विवाह सम्मेलन के पश्चात बचत राशी को समाज हित में खर्च होना चाहिए पर भी विचार किया गया ।भादवामाता धर्मशाला पर सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने पर भी चर्चा की गई जिसकी तारिक की घोषणा बाद में करने का निर्णय लिया गया ।
