क्षत्रिय राठौर समाज आगर द्वारा राष्ट्रवीर दुर्गा दास जी की जयंती मनाई गई एवं भूतपूर्व सैनिको को सम्मानित किया गया।
राठौर समाज आगर@ मध्यप्रदेश के आगर जिले में क्षत्रिय राठौर समाज आगर के तत्वाधान में भगवान अनन्त नारायण मन्दिर में राठौर समाज अध्यक्ष श्री गुलाब चन्द सोलंकी की अध्यक्षता एवं आगर जिला पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आर एस मीणा जी के मुख्य आतिथ्य में मां सरस्वती पूजन के पश्चात राष्ट्रवीर श्री दुर्गा दास जी राठौर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया । श्रीमति माही राठौर द्वारा मां सरस्वती गायन प्रस्तुत किया गया ।अतिथि परिचय श्री ललित राठौर द्वारा करवाया गया एवं कोषाध्यक्ष श्री कैलाश चन्द्र राठौर द्वारा राष्ट्रवीर श्री दुर्गादास जी राठौर के जीवन परिचय के उद्बोधन में कहा की "सेवा,त्याग,समर्पण,वीरता,देशभक्ति,कर्तव्य परायणता इन सब को मिलाकर हम जिस मुर्ति की परिकल्पना करते है,उस प्रतिमुर्ति का नाम ही क्रांतिकारी राष्ट्रवीर दुर्गादास जी हैं । इन्होंने युवाओं का आव्हान करके कहा की उपरोक्त गुणों को आत्मसात करते हुए समाज को आगे बढाना है; देश अपने आप आगे बढ जायेगा कार्यक्रम के अतिथि जिला पुलिस अधिक्षक महोदय का अभिनन्दन राठौर समाज अध्यक्ष द्वारा किया गया तथा मातृशक्ति की ओर से श्रीमती राज कुंअर सोलंकी द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया ।
माननीय पुलिस अधिक्षक महोदय द्वारा भारतीय सेना के जाबांज सिपाही सुबेदार मेजर {आनररी केप्टन} कैलाश जी खमोरा ,हवलदार दिनेश जी खमोरा एवं नायक मदन लाल जी सोलंकी को शाल व श्रीफल के साथ सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि महोदय द्वारा अपने उद्बोधन में "देश मे राठौर समाज का योगदान लगातार सदियों से राष्ट्रवीर दुर्गादास जी से लेकर वर्तमान में प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र भाई मोदी का उदाहरण दिया ,साथ ही समस्त समाज में मातृशक्ति को प्रथम पुज्य होने के लिए रामचरित मानस का उदाहरण पेश किया ।
संचालन सचिव श्री नाथूलाल जी परमार द्वारा किया गया । आभार श्री परीक्षित जी भाटी द्वारा माना गया ।
भगवान अनन्त नारायण को समर्पित भोजन प्रशादी का आनन्द समाज जन द्वारा प्राप्त किया । सभा के आयोजन में युवा संगठन एवं मातृशक्ति संगठन का योगदान सराहनीय रहा ।
संकलन-नन्द किशोर सोलंकी सहारा इण्डिया परिवार आगर
