राठौर जागृति सभा आगरा के चुनाव सम्पन्न !
राठौर समाज आगरा@ आज दिनांक 27/08/17 को उत्तर रेलवे मध्य संस्थान आगरा केन्ट के प्रांगण में राठौर जागृति सभा आगरा का प्रतिष्ठा पूर्ण त्रिवर्षीय चुनाव संम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारीगण पाल सिंह राठौर एडवोकेट एवं गिर्राज किशोर राठौर की देख रेख में सम्पन्न हुआ पर्यवेक्षकगन के रूप में श्री गोवर्धन सिंह राठौर , श्री राम निवास राठौर, अशोक कुमार राठौर, पवन कुमार राठौर, डॉ प्रह्लाद सिंह राठौर, गिरजन सिंह राठौर एवं ठाकुरदास उपस्थित थे।
राठौर जागृति सभा के आजीवन सदस्य , विशिष्ट सदस्य एवं सामान्य सदस्य के रूप में लगभग 500 लोग उपस्थित थे। अध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याक्षियों द्वारा नामांकन किया गया था। जिनमे डालचंद राठौर, मनोज राठौर, डॉ टी सी राठौर एवं हाकिम सिंह राठौर थे। 3 प्रत्याक्षियों द्वारा स्वेछा से अपना नामांकन वापस लिया गया तथा श्री डाल चंद राठौर निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।
सभी निर्वाचित पदाधिकारीगण द्वारा पुरानी मंडी चौराहा पर स्थित राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा विजय जुलूस के रूप में ताजगंज एवं गोबर चौकी का भ्रमण करते हुए जुलूस होटल लक्ष्मण रिसोर्ट पर सभा के रूप में समाप्त हुआ।
चुनाव कार्यवाही में आगरा के समस्थ गणमान्य समजगण उपस्थित हुए।
संकलन-रूपेंद्र राठौर
हिन्दू युवा वाहिनी
ताज मंडल प्रभारी, आगरा 8868052050

