जीरन में धूमधाम से मनाई जाएगी राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती !
राठौर समाज जीरन@ मध्यप्रदेश के नीमच जिले में स्थित जीरन में दिनांक 13 अगस्त 2017 रविवार सुबह 11:00 बजे विशाल वाहन रैली राठौर युवा संगठन द्वारा निकली जाएगी। स्वजातिय बंधुओं जैसा कि आप सभी को विदित है कि राठौर तेली समाज की एकता अखंडता जागरूकता के प्रतीक,राठौर समाज के वंशज वीर दुर्गादास जी राठौर की जयंती प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 13 अगस्त 2017 को राठौर क्षत्रिय समाज, राठौर युवा संगठन व राठौर महिला संगठन द्वारा भव्य रुप से मनाई जा रही है। इसी कड़ी में समाज के युवा संगठन अध्यक्ष-- सुंदर राठौर ने बताया कि कार्यक्रम में सभी समाज बंधुओं की उपस्थिति अनिवार्य हैl दुर्गादास जयंती पर समाज की एकता व अखंडता का परचम नीमच मंदसौर जावरा संसदीय क्षेत्र व जीरन नगर में समाज के द्वारा दिखाई देगा "राठौर समाज आगे बढ़कर नई ऊंचाइयों को छुए व नए परचम लहराए" श्री राठौर ने आगे कहा है कि हमारे राठौर तेली छत्रिय समाज के राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ जी की जयंती राठौर युवा संगठन के तत्वाधान में ऐतिहासिक रूप से मनाई जाएगी अतः समाज बंधु अपने-अपने क्षेत्र व गांव में जयंती मनाए वह समाज को आगे बढ़ाकर दिशानिर्देश करें l
कार्यक्रम रूपरेखा
*प्रातः 11:00 बजे विशाल वाहन रैली गणपति मंदिर ( नीमच रोड) से प्रारंभ होकर पूरे नगर में निकली जाएगी।
*12:00 बजे-- नाश्ता रेली पश्चात 2:00 बजे युवा संगठन अध्यक्ष व राठौर समाज अध्यक्ष द्वारा तस्वीर पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन व वरिष्ठ नागरिक प्रतिभा सम्मान समारोह; छोटे-छोटे बच्चो द्वारा चुटकुले,कविता" दुर्गा दास जी पर चलचित्र व इतिहास आदि दर्शाया जाएगा!
*महाप्रसादी( भोजन) 4:30 बजे
स्थान- सामुदायिक भवन चीताखेड़ा दरवाजा जीरन मध्य प्रदेश
निवेदन - राठौर युवा संगठन जीरन
राठौर समाज जीरन
"गूंजे धरती और आकाश
अमर रहे वीर दुर्गादास"
संपर्क सूत्र- 9755363417, 9755804525, 9301447188
