Header Ads

कर्मवीर एक पहल सामाजिक संस्था इंदौर द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया !

राठौर समाज इंदौर@ कर्मवीर एक पहल सामाजिक संस्था इंदौर द्वारा समाजसेवी स्व श्री मांगीलाल राठौर के पुण्योदय दिवस पर कर्मवीर अवार्ड सम्मान समारोह आयोजित किया गया| समारोह में राष्ट्र वीर दुर्गादास के चालीसा की पत्रिका का विमोचन भी  किया गया,कार्यक्रम के आयोजक श्री गोविन्द जी राठौर (अध्य्क्ष कर्मवीर एक पहल सामाजिक संस्था) थे| कार्यक्रम में समाज के लाड़ले राठौर समाज के युवा ट्रस्टी एवं राठौर टाइम्स के सह सम्पादक श्री धर्मेंद्र जी मगरवा चौबीस खँम्बा का सम्मान कर्मवीर संस्था द्वारा किया गया| कार्यक्रम में म.प्र. प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जी राठौर ने स्वागत भाषण दिया| सम्मान समारोह के इस कार्यक्रम में उज्जैन से राठौर समाज के संरक्षक श्री तेजकुमार जी राठौर, राठौर समाज के अध्य्क्ष श्री सतीश जी राठौर, सचिव श्री शिवनारायण जी, ट्रस्टी श्री जगदीश जी राठौर, ट्रस्टी सतीश राठौर, ट्रस्टी छगनलाल जी राठौर, श्री अरुण जी राठौर, दिनेश जी कटलरी युवा संगठन अध्यक्ष, सन्तोष जी राठौर महामंत्री ,अशोक जी राठौर, राजेश जी राठौर, राजकुमार जी राठौर, शैलेंद्र राठौर, दीपक राठौर, दिलीप जी मगरवा ने इस कार्यक्रम में उपस्थति देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया व् संस्था का आभार माना| कार्यक्रम में पधारे अतिथियों ने हरीश जी लडू, बाल संजीवनी केंद्र के प्रभारी संजय राठौर, धर्मेंद्र मागरवा, अधिवक्ता श्याम दागी, डॉ. ज्योति पांचाल व् चेतन राठौर का अभिनन्दन पत्र व् शील्ड देकर सम्मान किया| 
        समाज सेवा के लिए इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर "राठौर समाज ऐप परिवार" की और से बहुत बहुत शुभ कामनाए !

सुचना

सूचना !

समाज बंधुओं नमस्कार,                   बड़े ही हर्ष और प्रसन्नता के साथ सभी समाज बंधुओं को सूचित किया जाता है, कि आप सभी के आशीर्वाद और स...

Powered by Blogger.