Header Ads

अ.भा.क्षत्रिय महासभा (रजि.)दिल्ली बैठक विवरण।

*अ.भा.राठौर क्षत्रिय महासभा(रजि.)दिल्ली*
        *पंजीयन क्रमांक:-S 23064/1992*
*◆==========================◆*
   समस्त पदाधिकारी व कार्यकारणी सदस्यों की
        प्रथम बैठक दिनाँक 12 जुलाई 2017
                   स्थान शिर्डी महाराष्ट्र
*★_________________________________★*
   *बैठक शुरू होने के पूर्व विशेष* 🏻
सभी सम्मानीय समाज बन्धुओ को 🏻
*ॐ साई राम*
        जैसा कि आप सभी समाज बन्धुओ को ज्ञात है कि *दिनाँक 12 जुलाई दिन बुधवार को साई बाबा पवन नगरी शिर्डी* में *श्रीमान रतन सिंह जी राठौर बाऊजी* की अध्यक्षता में ऐतिहासिक समस्त पदाधिकारियों व कार्यकारणी सदस्यों की प्रथम बैठक का आयोजन रखा गया।
सर्वप्रथम *आदरणीय रतन सिंह जी राठौर बाऊजी अध्यक्ष तथा देवीलाल जी राठौर बाऊजी महामंत्री* के साथ *परिवार के सभी सदस्य जन* शिर्डी पहुचे तब *शिर्डी संस्थान* के द्वारा स्वागत कर बाबा के श्री चरणों के दर्शन हेतु सभी को  राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय महामंत्री होने के नाते पूरे परिवार को VVIP के तहत संस्थान के द्वारा दर्शन कराए गए।
इसके अलावा विक्रम जी राठौर(पार्षद अहमदनगर) व उनके शिव सैनिकों द्वारा 11 तारीख से ही सभी आने वाले पदाधिकारियों को VIP दर्शन का सुखद आनन्द प्राप्त हुआ।
*अब बैठक विशेष*
*_______________*
*समय प्रातः 08:00 बजे*
चाय व पोहा ओर खिचड़ी का नाश्ता सभी पदाधिकारियों को कराया गया।
*प्रातः 09:00 बजे*
*_______________*
मीटिंग हाल में राष्ट्रीय  अध्यक्ष महामंत्री तथा कोषाध्यक्ष व सभी पदाधिकारियों/कार्यकारणी सदस्यों का ढोल धमाके के साथ आगमन ओर तिलक लगाने के साथ दुप्पटा ओर माला पहनाकर सभी का आत्मीय स्वागत वंदन अभिनन्दन किया गया।
*प्रातः 09:30 बजे*
*_______________*
मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि एवं महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आगमन एवं मंचासीन,
तथा ततपश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ-ध्वजारोहण, श्री गणेश पूजन, द्वीप प्रज्वलन, राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर के चित्र पर तिलक एवं माल्यार्पण।
*प्रातः 10:00 बजे*
*_______________*
मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों का स्वागत
तथा सम्मान हमारे मुख्य राष्ट्रीय तीनो रत्न का छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों की टीम ने तलवार साल श्रीफल देकर भव्य मंचासीन स्वागत किया।(सलग्न छाया चित्र नीचे)
इसी के साथ अनिल भैय्या की टीम के द्वारा लगभग 40 पदाधिकारी व दान दाताओ का साल श्रीफल भेंट कर  स्वागत भी किया गया।
तथा कानपुर व ग्वालियर के साथ ही अन्य स्थानों के सदस्यों के द्वारा भी स्वागत किया गया।
इसके साथ ही हमारे राठौर समाज के मुख्य 3 समाज रत्नों की धर्म पत्नियों का स्वागत हमारी राष्ट्रीय महिला संघठन सदस्यों के द्वारा मंच पर भव्य स्वागत किया गया
*प्रातः 10 30 बजे*
*_______________*
बैठक का पहला सत्र प्रारम्भ
जिसमे विगत 6 माह में किये गए कार्यो को विवरण व लेखा जोखा सभी के समझ रखा गया।
जिसमे 29 जिलों में भृमण के साथ हमारी महासभा का मुख्य कार्य रजिट्रेशन नम्बर ,पेन कार्ड तथा खाता संख्या का उल्लेख कर सभी के सापेक्ष रखा गया
जो कि इस प्रकार से है
खाता संख्या 364454725522
बैंक नाम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इंदौर
तथा पेन कार्ड जो कि अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा रजिस्टर्ड S23064/1992 का पैन नम्बर AAFAA3269H है सभी के सामने प्रस्तुत किया गया।
इसी के साथ ही पूर्व कोषाध्यक्ष कृपाल सिंह राठौर जी के द्वारा पुराना आय का चार्ज (जो कि 2.0 से 2.5 लाख ₹है) नव निर्वाचित महासभा को सौपा गया
ओर दिसम्बर माह में हुआ चुनाव का चार्ज भी मध्यप्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज जी राठौर भोपाल के द्वारा बचा हुआ आय ₹ महासभा को सौपा गया
ओर जो महासभा का कोष शून्य था अब वह कोष बढ़कर 1.5 से 2.0 ₹ लाख रुपये लगभग का दान, दान-दाताओ के द्वारा हो चुका है
*दोपहर 12:00 से 02:00 बजे तक भोजन व विश्राम*
*दोपहर 2 बजे*
*____________*
दूसरा सत्र प्रारम्भ
नव नियुक्ति मनोनीत की गई।
तथा महासभा के कोष को बढ़ाने और हमरी समाज की एकता व अखण्डता तथा अन्य विषयों पर चर्चाए की गई
तथा सभी को साई बाबा की फ़ोटो स्मृति तथा शिर्डी की  यादगारी स्वरूप बेग में रखकर सभी समाज बन्धुओ को भेट की गई।
*शाम 05:30 पर*
*______________*
कार्यक्रम का समापन
राष्ट्रीय गीत के साथ बुजुर्गों को श्रंद्धाजलि देकर किया गया।
कार्यक्रम संचालक:-
*श्री अभिजीत सिंह राठौर एडवोकेट सुपुत्र श्रीमान रतन सिंह जी राठौर* के द्वारा किया गया।
तथा आभार *माननीय कोषाध्यक्ष श्रीमान चुलेश्ववर जी राठौर कोरबा छत्तीसगढ़* जी ने माना।
*______________________________________*
*कार्यक्रम से सम्बंधित कुछ मुख्य बिंदु:-*
*______________________________________*
1. मीटिंग के कार्यक्रम का सारा खर्च महासभा के का एक भी ₹ का खर्च न करते हुए विशेष सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले कुछ नाम जो कि इस प्रकार से है:-
श्री महेश जी राठौर, श्री जवाहर जी राठौर नांदेड़, इंदौर से श्री कैलाश जी राठौर, श्री पूरण जी राठौर श्री मदनलाल जी राठौर,प्रकाश जी राठौर प्रह्लाद जी राठौर,स्वयं अध्यक्ष जी और श्री कमल जी राठौर के द्वारा किया गया।
2. मुख्य अतिथि श्रीमान अनिल जी राठौर अहमदनगर तथा उनके पुत्र भैय्या विक्रम राठौर, पठारे जी ,संजय सिन्धे तथा समस्त शिव सैनिकों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
3.बाबा की तस्वीर का समपुन व्यय श्रीमान राजेन्द्र राठौर कोयले वाले सीहोर के द्वारा उठाया गया।
4.तथा अगली छः माही मीटिंग *उत्तराखंड के पावन धाम ऋषिकेश* में होने का आव्हान किया तथा *नव मनोनीत हमारे श्री कमल जी राठौर दिल्ली राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जी ने अगली मीटिंग के लिए विशेष सहयोग देने को कहा।*
कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात कई पदाधिकारी अपने अपने घरों के लिए रवाना भी हुए और कई आस पास के इलाकों में दर्शन हेतु भी गए।
साई बाबा की असीम कृपा से पूर्ण कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ और किसी के साथ बाबा के आशिर्वाद से कोई अनहोनी भी नही हुई
*आकाश राठौर(सामगी वाले)*
🏻युवा संघठन नगर महामंत्री राठौर क्षत्रिय समाज समिति (रजि.)देवास,
राष्ट्रीय अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा(रजि.) युवा कार्यकारणी सदस्य
(सोशल मिडिया प्रभारी)
पता:-257, संजय नगर देवास मध्यप्रदेश
*9111886422*📲
🚩🚩     *जय दुर्गादास राठौर*    🚩🚩

सुचना

सूचना !

समाज बंधुओं नमस्कार,                   बड़े ही हर्ष और प्रसन्नता के साथ सभी समाज बंधुओं को सूचित किया जाता है, कि आप सभी के आशीर्वाद और स...

Powered by Blogger.