ग्राम रेवास देवड़ा में श्री दीपक राठोर के मार्गदर्शन मे जागरूकता अभियान रेली निकाली गई !
राठौर समाज रेवास देवड़ा@ मंदसौर जिले के ग्राम रेवास देवड़ा में श्री दीपक राठोर (फार्मासिस्ट) के मार्गदर्शन मे स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत जन सेवा कार्यक्रम अथवा जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। जिसमे बेटी बचाओ, सर्व शिक्षा अभियान, सब बढे सब पढ़े, स्वच्छता अभियान आदि विषयो पर ग्रामवासियो को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप स्वास्थ्य केंद्र रेवास देवड़ा पर स्वच्छता की प्रेरणा पर दो शब्दों के साथ प्रारंभ किया गया, नगर में घूमती हुए रैली द्वारा गोरा बावजी चोक पर पहुँचकर राष्ट गान गाया फिर भंवरसिंह देवड़ा द्वारा सभी विद्यालय को प्रसंसा पत्र, श्री फल एवम् राशि भेंट की गई। जिसमें सेकड़ो ग्रामवासी उपस्थित थे। संचालन दीपक राठौर ने किया। जिसमे रेवास देवड़ा, करोली, घटावदा के सभी निवासियों एवं सह-मित्रो के सगयोग से यह कायकर्म सफल रहा। इसमें गांव के विद्यालय भवन कान्वेंट स्कुल , सरस्वती शिशु मंदिर, शारदा ज्ञान मंदिर, आदित्य पब्लिक स्कुलो के बच्चों एवम् अध्यपको व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली में सराहनीय भूमिका रही। इस कार्यक्रम में जन सेवा के अध्यक्ष दीपक राठौर,सभी जनसेवा के कार्यकर्ता व समस्त ग्रामवासी गण रेवास देवड़ा उपस्थित थे ।
