राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 2017 स्थान विक्रम कीर्ति मन्दिर उज्जैन मध्यप्रदेश !
जैसा कि आप सभी समाज बन्धुओ को ज्ञात है की दिनाँक 16 जुलाई 2017 को मध्यप्रेदश का राठौर समाज का पहला राज्य स्तरीय सम्मान समारोह कालो के काल बाबा महंकालेश्वर की पावन धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थान:- विक्रम कीर्ति मन्दिर परिसर में राठौर समाज के प्रदेश स्तर के प्रतिभा सम्मान समारोह की पहली नीव रखी गयी। प्रदेश के हर जिले से सभी सम्मानिय समाज बन्धु जो इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बने जो आत्मीय अभिनन्दन ओर दिल से धन्यवाद के पात्र हैं! ये कार्यक्रम किसी भी व्यक्ति विशेष का कार्यक्रम न होते हुए पूरी राठौर समाज मध्यप्रदेश का कार्यक्रम था जो कि हमारे राठौर समाज के ही प्रतिभावान बच्चे ओर बच्चियों को समर्पित था। इसी कड़ी में हमारे समाज की शान एक बेटी जो कि घर की लक्ष्मी और हर घर परिवार का स्तम्भ होती है जिससे हर घर परिवार का अस्तित्व होता है उन्ही बेटियों में से हमारे राठौर समाज की एक बेटी ने प्रदेश की म.प्र. बोर्ड की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाकर अपने घर परिवार के साथ साथ राठौर समाज का नाम भी रोशन कर हम सभी समाज बन्धुओ को गौरान्वित किया है। राठौर समाज की बेटियां भी किसी से कम नही है ओर हमारी समाज को आगे और कई अहम पदों पर भी यही बेटियां आज झंडे गाड़ रही है दिशा जरूर है पर कभी कभी हमारी ये बिटिया घर की आर्थिक परिस्थितियों के चलते वही तक सीमित रह जाती है इनकी मदद हेतु भी स्वप्रेरणा से जो लोग सक्षम है कृपया कर ऐसी होनहार बच्चे और बच्चियों के लिए आगे आए और जो भी हर सम्भव मदद कर सकते है करे। जिससे हमारी राठौर समाज का स्तम्भ ओर भी मजबूत हो सके।
खेर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में जो भी लोग साक्षी बनकर इस कार्यक्रम की शोभा बड़ाई और बच्चो का प्रोत्साहन बढ़ाया सभी को धन्यवाद!
प्रोत्साहन जितने वाली बालिका
प्रोत्साहन जितने वाली बालिका
कु.मोना राठौर जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश
को बहुत बहुत आत्मीय बधाई ओर शुभकामनाए
राठौर समाज ऐप भारत
को बहुत बहुत आत्मीय बधाई ओर शुभकामनाए
राठौर समाज ऐप भारत
